फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखना के राजेंद्र वर्मा हाईकोर्ट के जज बने

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। कस्बा लखना के मुहाल मान खां निवासी दिवंगत भाजपा नेता विश्वनाथ सिंह वर्मा के बड़े पुत्र राजेन्द्र कुमार वर्मा को मध्यप्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति बनाये जाने पर कस्बा में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रुप में कार्यरत रहे लखना निवासी राजेन्द्र कुमार वर्मा को शपथ लेते लोगों ने देखा उनके परिवारीजनों को बधाई देने का तांता लग गया। उनके भतीजे मोहित वर्मा सहित अन्य परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं, इस मौके पर लखना चेयरमैन डॉ. समीर प्रकाश त्रिपाठी,पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह एडवोकेट, हरनाथ सिंह, इन्द्रकुमार जैन, अर्पित पोरबाल, अरविन्द पोरबाल, सौरभ त्रिपाठी, विवेक यादव सन्नी, गौरव सिंह एडवोकेट ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें