फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचली गंगा नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। थाना क्षेत्र के गौरा दयालपुर गांव के पास निचली गंगा नहर में युवक का शव मिला है। शरीर पर कपड़े न होने से युवक हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है। देर रात पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को नहर के निकालवाने का प्रयास समाचार लिखे जाने तक कर रही थी।
विज्ञापन

गौरा दयालपुर में राईन पुल के पास निचली गंगा नहर में युवक का शव उतराते देखकर ग्रामीणों की सूचना सैफई थाना पुलिस को दी। सैफई और चौबिया थाना पुलिस शव एक-दूसरे के क्षेत्र में होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ते रहे। करीब एक घंटे बाद सैफई पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से निकलवाने की कवायद शुरू की। पुलिस ने शव नहर में कहीं से बहकर आने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं मिला है। वहीं थाना प्रभारी ने सीमा विवाद की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद युवक की मौत की वजह साफ हो सकेगी। मृतक की पहचान कराने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें