10 संक्रमित मिले, आठ हुए स्वस्थ
इटावा। शुक्रवार को जिले में तीन महिलाओं समेत 10 नए संक्रमित मिलने सें कुल संक्रमितों की संख्या 13892 हो गई है, जबकि 8 संक्रमित ठीक होने के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 13495 हो गई है। सक्रिय केसों की 110 हो गई है। दस मिले संक्रमितों में एक शहर तथा शेष सभी नौ ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।
3803 लोगों की हुई जांच
शुक्रवार को जिले में 3803 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें 2039 की एंटीजन एवं 1764 की आरटीपीसीआर जांच हुई। इस प्रकार जिले में अब तक 6 लाख 60 हजार 804 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
वैक्सीन की कोई कमी नहीं
जनपद में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। टीकाकरण होने के साथ ही वैक्सीन मिल रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.सतेंद्र सिंह यादव ने बताया दो दिन पूर्व 5300 टीके मिले थे, जबकि 3700 टीके लगे। 10 जून को 1200 टीके मिले थे। (संवाद)