फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा औरैया की 124 सहकारी समितियां बनेगी मिनी बैँक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सहकारिता की मूल इकाई सहकारी समिति के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) की तस्वीर अब बदलने वाली हैं। नए साल की शुरुआत तक इन समितियों पर बैंकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पहले चरण में इटावा और औरैया की 124 सहकारी समितियों को मिनी बैंक के रूप में विकसित किया जाएगा। बैंक आपके द्वार योजना के तहत बैंक प्रतिनिधि किसानों के घर जाकर उनकी बैंकिंग संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा। इससे सहकारी समितियों की बदहाली भी दूर होगी और गांव के किसानों को लेनदेन के लिए गांव से दूर नहीं जाना पड़ेगा।
प्रदेश सरकार ने सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए सहकारी समितियों को मिनी बैंक में तब्दील करने की योजना क्रियान्वित की है। इस योजना को लागू करने के लिए एक व्यवसाय प्रतिनिधि रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिसे प्रशिक्षित कर इस योजना का संचालन करने का जिम्मा सौंपा जाएगा। प्रतिनिधि नया खाता खोलने सहित बैंकिंग से जुड़ी सभी सुविधाओं को गांव-गांव पहुंचकर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए उसे पांच हजार रुपये मासिक मानदेय और बेहतर कार्य पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
इटावा में 60 और औरैया में 89 सहकारी समितियां हैं। यह योजना संचालित हो रही समितियों में ही लागू की जाएगी। वहां किसानों को फसली ऋण के साथ खाद बीज मिल रहा है।
इटावा में 12 और औरैया में 13 समितियां बंद हैैं। इन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इटावा की 48 और औरैया की सक्रिय 76 समितियों को मिनी बैंक के रूप में विकसित किया जाएगा।
माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलेगी
जिन सहकारी समितियों को बैंकिंग सेवाओं के लिए विकसित किया जाएगा, उन्हें माइक्रो एटीएम की सुविधा भी दी जाएगी। इनके माध्यम से जमा, निकासी और खाता खोलने की सुविधा किसानों को प्रदान की जाएगी। प्रतिनिधि किसानों के घर-घर जाकर खाता खोलने का काम करेगा। जो लोग अभी बैंकिंग सुविधा से वंचित हैं, उन्हें इससे जोड़ना प्राथमिकता होगी।
वित्तीय वर्ष से पहले मिलने लगेंगी सुविधाएं
जिला सहकारी बैंक के सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि इन समितियों के माध्यम से सहकारी बैंक की सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। शासन के निर्देश पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले वर्ष अप्रैल से पहले सहकारी समितियों को बैंकिंग से जोड़ दिया जाएगा। आने वाले समय में ये मिनी बैंक किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें