इटावा। लॉकडाउन के दौरान लोगों को बिजली मिलती रहे इसके लिए बिजली विभाग भी मुस्तैद हो गया है। 55 टीमें सभी बिजलीघरों में 24 घंटे तैनात रहेंगी। उपभोक्ता बिजली समस्या होने पर कंट्रोल रूम के नंबर 9412748814 और टोल फ्री नंबर 1912 पर फोन कर सकते हैं।
जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में 55 बिजलीघर हैं। सभी बिजलीघरों पर एक-एक टीम लगाई गई है। टीम में एक जेई और एक लाइनमैन को रखा गया है। टीमें बिजली से संबधित आने वाली शिकायत को दूर करने के लिए 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। शहर में नौ बिजलीघर हैं। इनमें भी टीमें लगा दी गई हैं। एक्सईएन राहुल बाबू ने बताया कि सभी बिजलीघरों पर ठेकाकर्मी भी हैं, लेकिन इन कर्मियों के अभी पास नहीं बन पाए हैं। एक्सईएन ग्रामीण पीएम प्रभाकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 46 बिजलीघर हैं। 15 और कर्मचारियों के पास बनाने के लिए फोटो आदि दे दी गई हैं। एक दो दिन में जिला प्रशासन की ओर से पास जारी हो जाएंगे।