फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य रोका, सीबीएसई की परीक्षाएं हुई

विज्ञापन
मूल्यांकन कार्य स्थगित होने के बाद एडीआईओएस डा. मुकेश यादव की मौजूदगी में परीक्षा पुस्तिकायें स? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का काम बुधवार से रोक दिया गया। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं बुधवार को जारी रहीं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि प्रमुख सचिव शिक्षा का आदेश प्राप्त हो गया। इसके बाद मूल्यांकन कार्य रोकने के आदेश दिए। कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रहीं परीक्षाओं को पहले ही रोका जा चुका है। कोरोना को लेकर चल रही सतर्कता के चलते यह कदम उठाए जा रहे हैं।
जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों को पूर्णतया बंद करने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने मंगलवार को ही जारी कर दिया था। देर रात्रि स्थिति साफ हो जाने के बाद राजकीय इंटर कालेज, इस्लामिया इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज एवं सनाधन धर्म इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा था। बुधवार को सुबह सारा काम रोक दिया गया। उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा में सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इधर, इस्लामिया इंटर कालेज में प्रधानाचार्य / उप नियंत्रक गुफरान अहमद ने मूल्यांकन का कार्य स्थगित करते हुए बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव की मौजूदगी में 2 अप्रैल तक सील कर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसडी कालेज संजय शर्मा व प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इंटर कालेज डॉ. उमेश यादव मौजूद रहे।
वहीं सीबीएसई की परीक्षा निर्धारित शेडयूल के अनुसार कराई गई। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हाईस्कूल एसएसटी सोशल स्टडी का पेपर कराया गया।
इस परीक्षा में पूरी सतर्कता बरती गई। परीक्षार्थियों के हाथ धोने के लिए साबुन उपलब्ध कराया गया। परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया गया। दो परीक्षार्थियों के बीच एक मीटर की दूरी रखी गई। सीबीएसई की परीक्षाएं 30 मार्च को संपंन होगी। हालांकि अब कोई बड़ा पेपर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें