फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका पर डाक्टर जीजा ने तानी रिवाल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन में मौसेरी बहन के घर आई अध्यापिका पर डाक्टर जीजा पर रिवाल्वर तान दिया। यह आरोप लगा अध्यापिका ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एनसीआर लिखकर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

औरैया के अजीतमल गांधीनगर निवासी माधवी भदौरिया अध्यापिका है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार शाम को बेटे अक्षज के साथ सिविल लाइन निवासी मौसेरी बहन कीर्ति के घर आई थी।
विज्ञापन

जहां जीजा अपने दो साथियों के साथ देर शाम घर में आया। वह उसे देख कर गुस्सा हो गया। जीजा ने घर से निकलने की बात कहते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
उसके विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने के लिए अध्यापिका पर रिवाल्वर तान दी। अध्यापिका के मुताबिक डायल 112 पर कॉल करने पर तीनों आरोपी भाग निकले।
थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अध्यापिका ने जीजा समेत तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें