इटावा। इकदिल व महिला थाने में दहेज उत्पीड़न के दो मामले दर्ज हुए हैं।
इकदिल थाना में भरथना थाना क्षेत्र के नगरिया यादवान गांव निवासी हेमराज पुत्र जयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मानिकपुर विसू गांव निवासी चंद्रमोहन पुत्र धनीराम से बेटी ममता की शादी की थी। 29 मार्च को इन ससुराल वालों ने दहेज के लिए ममता के साथ मारपीट की।
महिला थाना में मुरादाबाद जिले के संभल थाना क्षेत्र के बड़ा महादेव मंदिर मोहल्ला स्थित ससुराल निवासी ज्योति ने अपने पति सौरव पर मारपीट व उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद