फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से किसान का बेटा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दो दिन पहले खेत पर गया किसान का बेटा लापता है। किसान ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुत्र को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी लज्जाराम राजपूत ने बताया कि उसका 20 वर्षीय पुत्र अनूप राजपूत 24 मार्च की शाम करीब चार बजे घर से खेत पर जाने की बात कह कर गया था, लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की। नाते-रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया गया। उसका कोई पता नहीं चल सका।
पिता लज्जाराम की सूचना पर थाना ऊसराहार पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। हालांकि लज्जाराम ने बताया कि उन्हें शक है कि उसके पुत्र का गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ऊसराहार जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है, युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें