फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय मिट्ठे सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सरायमिट्ठे गांव के पास बुधवार को हाईवे पर ट्रक व कंटेनर की भिड़ंत में घायल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। उधर, अज्ञात मृतक की भी शिनाख्त कर ली गई।
विज्ञापन

बुधवार को बकेवर थाना क्षेत्र के सरायमिट्ठे गांव के सामने छुट्टा गोवंश के आ जाने पर एक ट्रक डिवाइडर पारकर दूसरी साइड में जा रहे कंटेनर से टकरा गया था। हादसे में कासगंज के कंटेनर चालक सुरजन सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। एक अन्य व्यक्ति की भी अस्पताल ले जाते मौत हो गई थी। उसकी पहचान कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गेहलू गांव निवासी भीमप्रताप उर्फ पिंटू (35) पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है। बुधवार देर शाम परिजनों ने इटावा पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
हादसे में घायल गेहलू गांव की खुशबू (26) पत्नी जसवंत की बृहस्पतिवार सुबह सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। भीमप्रताप के शव की शिनाख्त करने आए लोगों से ही खुशबू के बारे में पता चला। भीमप्रताप रिश्ते में खुशबू के चचिया ससुर थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें