फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, घर गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के उनवा संतोषपुरा गांव स्थित एक मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। उसकी गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है। सूचना देने पर भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

उनवा संतोषपुरा गांव निवासी मेघ सिंह शाक्य पुत्र गोकुल प्रसाद शाक्य की झोपड़ी में मंगलवार रात को अचानक आग लग गई। वह झोपड़ी के बाहर लेटा हुआ था। अचानक आग लगने से उसकी झोपड़ी में रखा करीब क्विंटल भर गेहूं, कपड़ा, चारपाई, रजाई, गद्दे और चार हजार रुपये जलकर नष्ट हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें देखकर फायरब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। लोगों ने ही पानी डालकर आग बुझाई। लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सामान जल चुका था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मजदूर मेघसिंह का कच्चा मकान बरसात में गिर गया था। उसके बाद उसने झोपड़ी बना ली थी। यह झोपड़ी भी जल गई। सूचना पर चौबिया थाना पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें