इटावा। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सीनियर इंजीनियर को गाली देने के मामले की जांच करने पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। आसपास लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस लौट आई।
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ब्रजराजनगर मोहल्ला में अवध राइस मिल के पास एक घर में किराये पर रह रहे निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सीनियर इंजीनियर रजत सोलंकी व उनके साथी से कुछ लोगों ने गाली गलौज की थी। इस दौरान फायर करने की भी चर्चा रही।
कस्बा चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह रविवार को मौके पर जांच करने गए। लेकिन घटना से जुड़ा कोई व्यक्ति नहीं मिला। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आसपास लोगों से जानकारी की तो पता चला कि फायरिंग नहीं हुई थी। इंजीनियर या अन्य किसी का अभी पुलिस को प्रार्थनापत्र भी नहीं मिला है। संवाद