फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली तेल की बेटे करते थे बाजार में सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डाबर कंपनी के नाम से नकली आंवला तेल बनाने वाले गिरफ्तार दंपति ने कबूला है कि इस धंधे में उनके दोनों बेटे भी शामिल हैं। दोनों बेटे ही बाजार में नकली तेल की सप्लाई करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब साढे़ नौ सौ शीशी नकली तेल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाने में मोहम्मद शहजाद व उसकी पत्नी रुखसाना के खिलाफ कॉपीराइट व ट्रेडमार्क अधिनियमों आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। दोनों लड़के चांद व इमरान फरार हैं। एसडीएम सदर व सीओ सिटी की मौजूदगी में फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा ने पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार को लाइनपार क्षेत्र अशोकनगर मुस्लिम कालोनी में मौजूद एक फैक्टरी में छापा मारकर डाबर कंपनी के नाम से तैयार आंवला तेल की 582 भरी और 358 खाली शीशियां बरामद की थी। करीब 7540 स्टीकर और रैपर मिले थे। जिन्हें इन शीशियों पर चिपकाया जाता था। एक पैकिंग मशीन और 170 प्लास्टिक पॉलिथीन भी मिली हैं।
मुंबई से आए डाबर कंपनी के लीगल सेल टीम के गोपाल कुमार झा ने प्रशासन को कंपनी के नाम से नकली आंवला तेल फैक्टरी संचालित होने की जानकारी दी थी। गोपाल ने ही फ्रेंड्स कालोनी थाने में धोखाधड़ी के अलावा 467, 468, 47 धाराओं समेत 63, 64, 65 कॉपीराइट और 103 व 104 ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शुक्रवार को थाना पुलिस ने पुलिस-प्रशासन और कंपनी के वादी की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। मौके पर मिले मुस्लिम कालोनी निवासी मोहम्मद शहजाद व उसकी पत्नी रुखसाना को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इन दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे लोग नकली आंवला तेल बनाकर उस पर डाबर कंपनी का फर्जी स्टीकर लगा देते थे। उसके बाद उनके बेटे चांद व इमरान इस नकली तेल की बाजार में सप्लाई करते थे। कार्रवाई से पहले ही दोनों मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें