इटावा। जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक का बालक लापता हो गया। पिता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम कुंअरा निवासी ब्रजेंद्र कुमार सिंह महाराजगंज में जिला सहकारी बैंक में शाखा प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। बीती 1 मार्च को उनका पुत्र आशीष प्रताप सिंह उर्फ यश (13) गांव स्थित घर में दादा-दादी के पास था। उसी दिन दोपहर 3 बजे घर से बाहर निकला। इसके बाद देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश की। मगर कोई सुराग नहीं मिला। यश बकेवर के जनता इंटर कालेज में कक्षा 9 का छात्र है। वह बकेवर में ही प्राइवेट हास्टल में रहकर पढ़ाई करता है। एग्जाम खत्म होने के बाद सप्ताह पहले ही दादा-दादी के घर ग्राम कुंअरा गया था। जानकारी होने पर गुमशुदगी की सूचना ऑन लाइन शिकायत रजिस्टर कराई गई है।