इटावा। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी का फेसबुक अकाउंट हैक करके साइबर ठग ने उसके दोस्त से 10 हजार रुपये ठग लिए। परेशान कर्मचारी ने सीओ सिटी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइन निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि वह लोक निर्माण विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है। साइबर ठग ने उसके नाम से बने फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया। इसके बाद फेसबुक के फ्रेंड्स को मैसेंजर से मैसेज भेजा कि वह अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती है। उसके मदद की जरूरत है। उसने उसके दोस्त से 10 हजार रुपये मांगे। दोस्त ने मैसेंजर बाक्स मेें दिए गए पेटीएम अकाउंट नंबर में 10 हजार रुपये भेज दिए। रुपये भेजने के बाद उसने जब उन्हें फोन किया तब उसे पता चला कि उसका अकाउंट हैक कर लिया गया है। इसी तरह से वह अन्य लोगों को मैसेज भेज रहा है। उसने इसकी सूचना साइबर सेल को दे दीे है। सुरेश चंद्र ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।