फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट के पैसे मांगने पर पिता व पुत्री को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने महिला से मारपीट करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दुकानदार महिला का आरोप है कि उक्त लोगों ने सिगरेट खरीदी। पैसे मांगे तो उसे व उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगलागुदे में बनी कांशीराम कालोनी निवासी प्रियंका पत्नी दिनेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गत 24 जनवरी को सुबह करीब आठ बजे बृजराजनगर मोहल्ला निवासी भूरे यादव पुत्र कल्लू यादव अपने साथियों के साथ आकर उसकी दुकान से सिगरेट खरीदी। उसने रुपये मांगे तो वह गाली गलौज करने लगा। भूरे यादव व उसके साथी रवि यादव, सूखा यादव, मनीष, अंशू यादव, अनुपम यादव ने दुकान से खींच कर उसे पीटा।
इसी कालोनी में रह रहे उसके पिता संजीव कुमार बचाने आए तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना सूचना थाना व सीओ भरथना को दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। थाना पुलिस ने भूरे यादव समेत उसके पांचों साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें