इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों के लिए फूड बैंक का गठन किया गया है। इसके तहत आम नागरिक खाद्य सामग्री दान करके जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।
तहसीलदार रामानुज ने बताया कि रायनगर के प्रधान अनिल प्रताप सिंह ने दस हजार रुपये तथा पांच क्विंटल आलू, आरएन झा ने पांच हजार रुपये, हरगोविंद सिंह ने 5 क्विंटल आटा, दीपक राइस मिल के मालिक ने दो ढाई क्विंटल चावल, ओमकार ने ढाई क्विंटल तथा एक क्विंटल गेहूं दिया है। संवाद