फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला भगत और आसपास के गांव को किया जा रहा सैनिटाइज

विज्ञापन
ग्राम नगला भगत में सैनिटाइज करते नगर पालिका जसवंतनगर के कोरोना योद्धा - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला भगत में जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद गांव और उसके आसपास के क्षेत्र को तेजी से सैनिटाइज किया जा रहा है। पीपीई यूनिफार्म में सफाई कर्मियों की टीम इस काम में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जसवंतनगर रामेंद्र सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी ज्योत्सनाबंधु के निर्देश पर टकपुरा, सराय जलाल, अड्डा मोती लाल, नगला रामफल, पदमपुरा, मोहब्ब्तपुर, नगला बाबा के हर घर में जाकर सफाईकर्मी सैनिटाइज कर रहे हैं। हर गांव में पांच-पांच व्यक्ति लगाए गए हैं।
तहसीलदार जसवंतनगर रामानुज ने बताया कि गांव मे लगभग साढे़ 500 मास्क और साढे़ सात सौ डिटॉल साबुन बांटे गए हैं। गांव वालों को घर से बाहर नहीं निकले की हिदायत दी गई है। खाने-पीने की व्यवस्था के लिए गांव में ही सब्जी ले जाई गई है। गांव सील है। निगरानी के लिए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें