फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी,जुकाम, बुखार मरीज का ब्योरा दर्ज करेंगे निजी डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना संदिग्धों की तलाश में जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरतता जा रहा है। मेडिकल स्टोर्स के बाद अब निजी डॉक्टरों और नर्सिंग होम को भी मरीजों का ब्योरा शाम पांच बजे तक सीएमओ कार्यालय को देना होगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 37 पंजीकृत नर्सिंग होम और करीब 40 पंजीकृत क्लीनिक हैं। इन क्लीनिक और नर्सिंगहोम पर खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे मरीज जांच कराने के बजाय निजी डॉक्टरों व मेडिकल स्टोर्स से दवाएं ले रहे हैं।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कहा कि खांसी, बुखार, जुकाम के मरीजों में कोरोना की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे लोग जांच कराने के बजाय खुद को छुपा भी रहे हैं। जिले में कोरोना संदिग्धों की पहचान और जांच जरूरी है। इसी के चलते सभी नर्सिंग होम संचालकों और निजी क्लीनिकों के डॉक्टरों को खांसी, जुकाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों प्रतिदिन शाम 5 बजे मरीज का ब्योरा सीएमओ कार्यालय को भेजना होगा। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि जिन मरीजों में ज्यादा दिक्कत होगी उनकी कोरोना जांच भी कराई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से जांच कराने की अपील की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें