फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने जामनगर में फंसे मजदूरों को मदद दिलवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उप जिलाधिकारी भरथना इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से गुजरात प्रदेश के जामनगर में महेवा क्षेत्र के फंसे आधा दर्जन परिवारों को वहां के प्रशासन ने एक सप्ताह का राशन पानी पहुंचाया।
विज्ञापन

बहेड़ा के अमर सिंह कुशवाह के परिवार के लोग गुजरात के जामनगर में प्राइवेट कार्य कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते वे नहीं आ सके। उनके साथ यूपी व बिहार पांच परिवार और फंसे हैं। उन्होंने शुक्रवार की शाम महेवा के एक पत्रकार को स्थिति बताई। इसके बाद उपजिलाधिकारी भरथना को समस्या से अवगत कराया गया। उन्होंने वहां के प्रशासन से संपर्क किया। इसके बाद शनिवार को इन परिवारों को एक सप्ताह का राशन पहुंचाया गया। उन परिवारों ने फोन कर उपजिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें