फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोरोना संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दो कोरोना संदिग्धों को सोमवार को भरथना सीएचसी से लोकर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। ये दोनों युवक करीब सप्ताह भर पूर्व राजस्थान व हरियाणा से आए थे। संक्रामक बीमारी की परेशानी होने पर सोमवार को भरथना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आए थे।
विज्ञापन

इनमें भरथना निवासी युवक आठ दिन पहले राजस्थान से तथा दूसरा युवक 5 दिन पूर्व हरियाणा से घर आए थे। भरथना सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया दोनों युवक संक्रामक रोग से पीड़ित होने पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आए थे। कोरोना वायरस के लक्षण की आशंका की वजह से दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया है कि दोनों संदिग्ध जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया हैं। स्थिति देखने के बाद ही सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें