इटावा। लॉकडाउन में कोई गरीब और घमंतू व्यक्ति भूखा न सोए इसकी व्यवस्था भी जिला प्रशासन ने कर ली है। शहर के असहाय लोगों को दोनों टाइम खाना उपलब्ध कराने के लिए ईओ के आवास पर कम्यूनिटी किचन खोला गया है। वहां पर खाना पकाकर लोगों को पहुंचाया जाएगा।
एसडीएम सदर सिद्धार्थ और ईओ नगरपालिका अनिल कुमार ने बताया है कि आंबेडकर चौराहे के पाए बनाए गए कम्यूनिटी किचन से खाना भेजा जाएगा। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि कम्यूनिटी किचन के संचालन में व्यापारियों और समाजसेवियों का सहयोग भी लिया जाएगा। इसमें सहयोग के लिए इच्छुक संस्थाएं एसडीएम सदर के मोबाइल नंबर 9454416439 और ईओ अनिल कुमार के मोबाइल नंबर 9412457844 से संपर्क कर सकते हैं। अगर किसी को खाने की जरूरत है तो भी वह एसडीएम और ईओ के नंबर पर फोन कर सकता है।