फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह बाहर निकले लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना से जिले और देश के लोगों की जिंदगी बचाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। बेवजह घर से निकलने पर पुलिस ने 152 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें गुरुवार को 93 और बुधवार को 59 लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सबसे अधिक 18 लोगों के खिलाफ 13 मुकदमे कोतवाली पुलिस ने दर्ज किए हैं। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में 12, सिविल लाइन थाना में छह लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हुए। भरेह, चौबिया, सैफई, बकेवर व बसरेहर थानों में तीन-तीन, जसवंतनगर, भरथना थाने में दो-दो, इकदिल, वैदपुरा, लवेदी और बलरई थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज हुआ है। सड़कों पर बाइक, स्कूटी और गाड़ियों से बेवजह घूमते लोगों से पुलिस ने घर से निकले का कारण पूछा, जो सही कारण नहीं बता पाया उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। बगैर मास्क व ग्लब भी घर से निकलने पर कार्रवाई की गई। एसएसपी ने बताया कि आईपीसी की धारा 144, 269, 188, 270, 271 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 52 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें