फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांदी कटने से नहर का पानी सराय मिठ्ठे में भरा

विज्ञापन
फ़ोटो संख्या 06- सराय मिठ्ठे में आम रास्ते पर भरा पानी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। कुड़रिया रजबहे की खांदी भले ही ग्रामीणों ने बांध दी है लेकिन पहले जो पानी बाहर निकला। वह खेतों से होते हुए गांव में जा पहुंचा है। हालात ये हैं कि सरायमिट्ठे गांव के मुख्य रास्ते पर करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इससे ग्रामीणों में सिंचाई विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

कुड़रिया रजबहे में लवारपुरा गांव के पास खांदी फटने से रजबहे का पानी सराय मिट्ठे गांव में भर गया। गांव के राजेंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र दीक्षित, मिथिलेश चतुर्वेदी, छुन्नू अवस्थी, विश्राम अवस्थी, वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पानी हाईवे के नाला से होते हुए गांव में भर गया है।
गांव के संपर्क मार्ग और गलियों में पानी भर जाने से आवागमन में खासी परेशानी हो रही है। वहीं इस जलभराव से गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बन गयी है। पानी सूखने में कई दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें