फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफाखोरी कर जनता को लूट रही है भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि पिछले कई महीनों से डीजल पेट्रोल तथा घरेलू गैस की कीमतों मैं कई बार की गई बढ़ोतरी अनुचित है।
एक तरफ देश स्वास्थ्य एवं आर्थिक महामारी से लड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार इनकी कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पादन शुल्क को बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर देश की जनता को लूटने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज से 7 साल पहले मई 2014 में घरेलू गैस की कीमत 410 रुपये प्रति सिलेंडर थी। वर्तमान में इसकी कीमत 864 रुपये प्रति सिलेंडर है। भाजपा सरकार ने घरेलू गैस पर सब्सिडी खत्म कर जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है।
विज्ञापन

पिछले 7 साल में केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद कर 32.90 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल पर 31.80 पैसा प्रति लीटर कर देश की जनता के साथ धोखा देने का काम किया है।
इसके बाद महंगाई पर अंकुश लगाने तथा रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों में की गई मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग संबंधी राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इस दौरान शहर अध्यक्ष पल्लव दुुबे, फजल युसूफ खान, उदय भान सिंह, वाचस्पति दुबे, हसमुखी संखवार, कोमल सिंह कुशवाहा, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे, आलोक यादव, अरुण यादव, नासिर जलील, कमलेश वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें