इटावा। भाजपा ने बुधवार को ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 8 ब्लाकों में से 5 में प्रत्याशी घोषित किए हैं। बाकी तीन ब्लाकों में अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ब्लाक सैफई में अभी भाजपा ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे ने चकरनगर से राकेश यादव, जसवंतनगर से अचिता धाकरे, बढ़पुरा से गणेश राजपूत, भरथना से राघवेंद्र दोहरे और महेवा से एससी आयोग के सदस्य पूर्व विधायक केके राज की पत्नी बबीता राज को प्रत्याशी बनाया है।
जबकि सैफई, ताखा, भरथना में अभी कोई प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। इधर बसपा और कांग्रेस ने इन चुनावों से दूरी बना रखी है।