सैफई। प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव उर्फ अंकुर का 32वां जन्मदिन शनिवार को कार्यकर्ताओं ने एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल सैफई में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए केक काट कर मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक खिलाकर और माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा मोहम्मद आजम खान के नेतृत्व में जिला मैनपुरी की ग्राम पंचायत अहमदपुर से प्रधान अंकित शाक्य, ब्लॉक घिरोर नगला कंचन से प्रधान धीर सिंह, ग्राम पंचायत औरंगाबाद से प्रधान राजकुमार को प्रसपा की सदस्यता दिलाई गई।
इस दौरान अनुज यादव (मोंटी), राजपाल यादव, मोहित यादव, अनीता यादव, विश्वनाथ प्रताप (सोनू), लवकेश यादव, कन्हैया यादव मौजूद रहे।
जन्मदिन पर आदित्य यादव ने कॉआपरेटिव बैंक मुख्य शाखा में जाकर पौधरोपण किया। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक पीपल, बरगद, आम, नीम व अशोक के पेड़ लगाने को कहा।
इस दौरान रघुराज सिंह शाक्य, सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, शम्भू दयाल दोहरे, रतन चौधरी, अनवार हुसैन, अजेंद्र गौर, इदरीश अंसारी, आशीष पटेल, केके यादव, खन्ना यादव, कवि मयंक बिधोलिया मौजूद रहे।