फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पटरी पर दो बाइक भिड़ी, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बाहरपुर मल्हौसी नहर पटरी पर बुधवार सुबह दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हो गई। एक युवक की मौत और मां-बेटे घायल हो गए।
विज्ञापन

औरैया जिले के दिबियापुर थाना के बनेका पुरवा गांव निवासी विक्रम सिंह (26) भरथना कस्बा के रानीनगर में बढ़ई का काम करता था। लॉकडाउन के चलते वह घर नहीं जा पाया था। बुधवार सुबह वह ऊसराहार थाना के समथर गांव निवासी अपने दोस्त की बाइक लेकर घर जा रहा था। बाहरपुर गांव में मल्हौसी नहर पटरी पर जाते वक्त सामने से आई एक बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक पर रजमऊ गांव निवासी रिंकू ओर उसकी मां जानकीदेवी बैठे थे।
विज्ञापन

हादसे में विक्रम की मौके पर मौत हो गई। जबकि रिंकू व जानकी देवी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम भेजा। युवक की मौत की जानकारी होने पर बुधवार दोपहर बाद परिजन रोते-बिलखते इटावा पहुंचे। शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें