फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे पर चढ़े युवक को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। घर की बिजली केबल ठीक करने खंभे पर चढ़े युवक की रविवार शाम करंट से चिपक कर मौत हो गई। युवक करीब साल भर पहले बिजली ठेकेदार के कर्मी के तौर पर काम करता था। बिजली की चालू लाइन पर काम करने से हादसे का शिकार हो गया। एसडीओ ने करंट से चिपक कर युवक की मौत हो जाने की सूचना सैफई थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के नगलाबहादुर गांव निवासी अनीश यादव (30) पुत्र नेत्रपाल सिंह रविवार शाम करीब 5 बजे घर के सामने लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गया। अपने घर की लाइन ठीक करने लगा। बगैर किसी सीढ़ी के वह खंभे पर चढ़ा था। जमीन से घरेलू लाइन की ऊंचाई करीब 25 फीट है।
घरेलू लाइन में करंट प्रवाहित था। अपनी केबल के कनेक्शन ठीक करते अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और वह नीचे जमीन पर गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। इस हादसे को लेकर अनीश के ममेरे भाई अमित कुमार ने बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया। अमित ने बताया कि अनीश परासना बिजली फीडर पर ठेका कर्मी के तौर पर काम करता है। वह शट डाउन लेकर केबल दुरुस्त करने खंभे पर चढ़ा था। अचानक करंट आ जाने से वह झटका खाकर नीचे आकर गिरा। इसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सैफई क्षेत्र के एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि अनीश यादव नाम का कोई भी व्यक्ति क्षेत्र के बिजली फीडर पर कार्यरत नहीं है। हो सकता है कि वह सालभर पहले ठेकाकर्मी के तौर पर कार्यरत रहा हो। रविवार को यह युवक बगैर शट डाउन लिए घर के बाहर लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गया था। तभी हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने इस हादसे की सूचना सैफई थाना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें