इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ स्थित बाईपास पर शनिवार शाम ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
शनिवार शाम इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ ग्वालियर बाईपास पर कोतवाली क्षेत्र के आनंदनगर मोहल्ला निवासी बाइक सवार प्रदीप (46) को भिंड की ओर से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। थाना पुलिस ने प्रदीप को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि वह मानिकपुर मोड़ पर निमंत्रण में गया था। तभी किसी ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें प्रदीप की मौत हो गई।
इसके अलावा पछायगांव थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल से जा रहे गांव के ही शत्रुघ्न सिंह टक्कर मार दी। कार सवार ने ही उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे सैफई भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।