इटावा। भरथना क्षेत्र के गांव पड़ियापुरा के पास कर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दंपति व उनकी तीन साल की पुत्री घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
क्षेत्र के गांव भोली निवासी दीपक कुमार उर्फ कल्लू पुत्र प्रताप सिंह पत्नी मधु व तीन साल की पुत्री रिया के साथ बाइक से ससुराल बिधूना थाना क्षेत्र के गांव चिरकुआ गया था। गुरुवार को वह घर आ रहा था जैसे ही उसकी बाइक पड़ियापुरा के पास पहुंची, तभी भरथना की ओर से तेज गति से आ रही कार ने सामने से बाइक में टक्कर मारदी। टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। दीपक हेलमेट लगाए था जिससे उसके सिर में चोट नहीं लगी। हादसे के बाद चालक कार को भगा ले गया। घायलों को सीएचसी ले जायागया जहां उसनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया।