फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से भिड़ी डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हाईवे पर परशुपरा गांव के पास गत शनिवार रात ओवरटेक करते वक्त एक डीसीएम आगे जा रही ट्रक से भिड़ गई। डीसीएम में बैठे गाड़ी मालिक की मौके पर मौत हो गई। डीसीएम चालक मौके से भाग गया। चमड़ा से लदी डीसीएम उन्नाव से आगरा जा रही थी।
विज्ञापन

गत शनिवार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। हाईवे पर परशुपुरा गांव के सामने डीसीएम चालक ने आगे जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी आगे जा रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे डीसीएम का एक हिस्सा ट्रक से टकरा गया। इस तरफ डीसीएम में उसके मालिक आगरा जिला के सदर बाजार थाना के राजेश्वर मंदिर निवासी ललित कुमार (24) पुत्र अशोक कुमार बैठे हुए थे। इस हादसे में ललित की मौके पर मौत हो गई। डीसीएम चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया।
सूचना मिलने पर 112 नंबर व बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और डीसीएम से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक की सूचना पर मृतक के परिवार वाले रविवार सुबह थाना पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें