इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कार ने बाइक सवार छात्र के टक्कर मार दी। छात्र हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी किसान छोटेलाल का पुत्र निगेश कुमार (17) जोशी असित इंटर कॉलेज में दसवीं छात्र था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह बगैर हेलमेट लगाए बाइक से स्कूल जा रहा था। तभी चौबिया पड़ाव के पास सामने से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें निगेश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई थे। जिसमें असित, शीलेश उससे बड़े हैं। वह सबसे छोटा था।