ॲ21 निर्धन कन्याओं के विवाह की तैयारियां शुरू
जसवंतनगर। भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराएगा। सामूहिक विवाह के लिए रविवार को मिडिल स्कूल परिसर में परिचय समारोह हुआ। वर और वधु पक्ष के लोगों ने एक दूसरे से बात की।
दोनों की सहमति प्राप्त कर रजिस्ट्रेशन किए गए। परिषद के प्रभारी श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि अभी तक 46 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें 21 जोड़ों को फाइनल किया जाएगा। जल्द ही सामूहिक विवाह समारोह की तिथि घोषित की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस 25 हजार रुपये है। इसमें नव दंपति के लिए घर का सामान भी दिया जाता है। इस मौके पर अध्यक्ष हरीमोहन राजपूत, वेदव्रत गुप्ता, जवाहर लाल शाक्य, पवन गुप्ता, मनोज गुप्ता, ओमकार यादव, राहुल गुप्ता विनोद यादव, पुनीत गुप्ता, विनोद मिश्रा मौजूद रहे। (संवाद)