पछायगांव थाना पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष सतीश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया सेल इस प्लेटफार्म की निगरानी कर रहा थी।
इस दौरान जॉनी यादव नाम के युवक के सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्रों के साथ फोटो पोस्ट मिली। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि इन फोटो के माध्यम से लोगों को डराया जा रहा है।
एसएसपी आकाश तोमर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को पुलिस टीम ने युवक को आगरा रोड स्थित एक दुकान से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम जॉनी यादव उर्फ मनीष कुमार निवासी ग्राम बहादुरपुर बताया। उसके कब्जे से पुलिस को एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ है। (संवाद)