फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावा महोत्सव मंगल मिलन सत्संग समारोह कल

Mon, 25 Dec 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मंगलवार को आयोजित होने वाला मंगल मिलन सत्संग 26 दिसंबर को दिन में 11 बजे से इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के कैंप में आयोजित होगा।
विज्ञापन

मंगल मिलन सत्संग के दिवंगत संस्थापक सदस्य सिद्धनाथ पांडे एडवोकेट का जन्म शताब्दी वर्ष होने की वजह से मंगल मिलन इस बार आयोजन भव्यता साथ होगा। यह जानकारी मंगल मिलन सत्संग समारोह के संयोजक अशोक कुमार पांडे एडवोकेट एवं देवेश शास्त्री ने दी है।
बताया कि मंगल मिलन सत्संग में चित्रकूट धाम से मानस मर्मज्ञ प्रोफेसर देवेंद्र रामायणी एवं वृंदावन धाम से सरस कथा वाचिका शिवानी किशोरी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। आचार्य ब्रह्म कुमार मिश्रा, आचार्य कमल किशोर बाजपेई, लाल जी रामायणी, गोविंद माधव शुक्ला आदि विद्वान मनीषियों के व्याख्यान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धनाथ पांडेय एडवोकेट जन्म शताब्दी विशेष सम्मान भजन गायक प्रखर गौड़ को प्रदान किया जाएगा। छंदकार गिरीश पांडेय को सिद्धनाथ पांडेय एडवोकेट स्मृति अलंकरण एवं भजन गायिका वंदना तिवारी को सरला पांडे स्मृति अलंकरण प्रदान किया जाएगा। लोगों से मंगल मिलन सत्संग समारोह में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें