फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरों की महफिल में पंडाल में झूमते रहे श्रोता

विज्ञापन
गीत सुनाती गायिका आकांक्षा - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। शनिवार को न्यूनतम दो डिग्री के तापमान के बावजूद नुमाइश पंडाल में अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में सुरों की महफिल सजी। इसमें गजेंद्र वर्मा और आकांक्षा शर्मा के गीतों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सुराें की महफिल में गजेंद्र वर्मा और आकांक्षा शर्मा के गीतों को सुनने के लिए पंडाल में अधिकारियों, नुमाइश कार्यकारिणी के सदस्य और युवा वर्ग काफी संख्या में मौजूद रहे। ‘लड़का आंख मारे...’ व ‘जिगर में बड़ी आग है...’ जैसे कई गीतों पर युवा श्रोता न सिर्फ तालियां बजाकर गायकों का उत्साह वर्धन कर रहे थे, बल्कि उन्हें झूमते हुए देखकर खुद भी थिरक रहे थे। कुछ ऐसे युवा थे जो मोबाइल फोन पर कार्यक्रम को रिकार्ड कर रहे थे। श्रोताओं की फरमाइश पर भी गायकों ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत तक श्रोता पंडाल में मौजूद रहे।
कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए इन दोनों युवा गायकों का उत्साह बढ़ाने में अधिकारी भी पीछे नहीं रहे। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व उनके साथ फोटोग्राफी कराई। देर रात चले कार्यक्रम में प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष/जिलाधिकारी सपत्नीक मौजूद रहे। इनके अलावा प्रदर्शनी समिति के उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, तहसीलदार सदर एन,राम के अलावा कई अन्य अधिकारी व प्रदर्शनी कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य राजू वाजपेयी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें