इटावा में सोमवार सुबह नगर पालिका के लाइन मैन की खंभे पर करेंट लगने के बाद सीढ़ी से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। लाइन मैन की मौत से गुस्साए लोगों ने शहर के तिकोनिया इलाके में सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। थाना कोतवाली क्षेत्र के पुराना शहर चौकी तिकोनिया की घटना।