फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर बनाए चिड़ियों के घर

विज्ञापन
मिट्टी के बर्तन बनाना सीखतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। विश्व पृथ्वी दिवस पर नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में प्रतियोगिताएं कराई र्गइं। कक्षा तीन, चार और पांच के बच्चों ने पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कक्षा वार प्रियांशी सिंह, आस्विक यादव और वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा-छह से कक्षा-नौ के बच्चों ने पल्प बोर्ड से चिड़ियों के रंगीन घर और बोतल के ढक्कन से सुनहरी मछलियां बनाईं। इसमें रितु कुमारी और आर्यांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने कुम्हार से मिट्टी के बर्तन भी बनाना सीखा। मुख्य सलाहकार डॉ. श्वेता तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ धर्मेंद्र शर्मा, सुधीर यादव, सीमा श्रीवास्तव, सचिन तिवारी, अनुज गर्ग,अमित कुमार मौजूद रहे।
पृथ्वी दिवस पर रंगोली बनाई
इटावा। संस्कार भारती ने पृथ्वी दिवस को भू अलंकरण दिवस के रूप में मनाया। इस उपलक्ष्य में ऋषिकेश तिवारी, एकता शर्मा, सुवेश तिवारी, अंजलि तिवारी ने रंगोली बनाई। बीना तिवारी, राममूर्ति देवी एवं सुशीला देवी आदि ने सहभागिता की। अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र, सचिव अत्रि दीक्षित, कोषाध्यक्ष कुलदीप अवस्थी, सह सचिव प्रशांत दीक्षित, गोपाल तिवारी, छोटू दीक्षित, प्रखर अवस्थी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। (संवाद)
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण
ताखा। ग्राम पंचायत समथर के अहिवरनपुरा में महिला मंगल दल अध्यक्ष शिवानी ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। शालिनी भी मौजूद रहीं। (संवाद)
पर्यावरण को हरा भरा रखने का संकल्प लिया
महेवा। बहेड़ा के वृंदा हर्बल पार्क में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पृथ्वी को सुंदर और प्रदूषण मुक्त रखने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रधान कुंवर विजय प्रताप सिंह सेंगर ने लोगों को जागरूक किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें