फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : पति ने सिलबट्टे से सिर और चेहर पर वार कर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। वीरपुर गांव की सोनी की हत्या पति ने सिर और चेहरे पर सिलबट्टा से वार कर की थी। पोस्टमार्टम में भी सिर पर भारी वस्तु से हमला करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर घर से सिलबट्टा बरामद कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वीरपुर गांव में सोमवार को सोनी देवी पत्नी अजीत पाल का शव घर में बिस्तर पर पड़ा मिला था। भाई मोहन ने पति, ससुर राजा बाबू पाल और जेठ पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने अजीत को अहेरीपुर रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि अजीत ने सिलबट्टे से सिर और चेहरा कूंचकर पत्नी की हत्या करना कबूल किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा घर से बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी भारी वस्तु से सिर पर वार करने से मौत होने की पुष्टि हुई है। सिर पर हमले से महिला कोमा में चली गई थी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारियों ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें