फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनेगा दो मंजिला वन स्टॉप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल परिसर में (वन स्टॉप सेंटर) बनाए जाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। सीटी स्कैन सेंटर के पीछे करीब तीन हजार वर्ग फीट में बनने वाले वन स्टॉप सेंटर की अनुमानित लागत 48 लाख है, जो दो मंजिला होगी। निर्माण कार्य कराने का कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपा गया है। जिला प्राबेशन अधिकारी तथा पुरुष जिला अस्पताल के सीएमएस के निरीक्षण करने के बाद इस भूमि की पैमाइश हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर छह माह में बनकर तैयार होने के बाद इसमें किसी भी प्रकार की हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता की जाएगी। मानसिक, शारीरिक घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधा के अलावा कानूनी सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। पुलिस भी मौजूद रहेगी।
सीएमएस डा. एसएस भदौरिया ने बताया कि अभी वन स्टॉप सेंटर 100 शैय्या महिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बना है। साल भर पूर्व सदर विधायक सरिता भदौरिया ने इसका उद्घाटन किया था। वन स्टॉप सेंटर के बनने के बाद पूर्व में चल रहे सेंटर को यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें