जिले के यात्रियों को अब कोटा, मथुरा, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और बनारस के लिए नई ट्रेनें मिल गई हैं। 15 अप्रैल से प्रयागराज-जयपुर और पटना-कोटा एक्सप्रेस इटावा स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेंगी।
इटावा-भांडई जंक्शन के बीच रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण होने से दोनों ट्रेनों के रूट भी बदल गए हैं। अभी तक दोनों ट्रेनें इटावा में बिना रुके टूंडला होकर निकलती थीं, अब उदी मोड़, भांडई होकर गुजरेंगी।
प्रयागराज से जयपुर के बीच चलने वाली 02403 स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज से रात 11:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन तड़के 3:38 बजे इटावा पहुंचेगी। उदी मोड़, भांडई, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन,
अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर होते हुए जयपुर तक कर सफर तय करेगी। वापसी में रात 11:48 बजे इटावा आएगी। 3239 पटना- कोटा एक्सप्रेस ट्रेन पटना से रात 11:45 बजे चलेगी। दानापुर, आरा, बक्सर, जमुनिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी जंक्शन,
सुल्तानपुर, चारबाग लखनऊ, कानपुर होते हुए अगली रात को 2:55 बजे इटावा पहुंचेगी। आगरा कैंट, मथुरा, भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर होते हुए कोटा पहुंचेगी। वापसी में रात 2:40 बजे इटावा आएगी।
गौरतलब है कि इटावा-भांडई रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का निरीक्षण 18 मार्च को रेलवे के संरक्षा आयुक्त लतीफ खान ने निरीक्षण किया था। इसके बाद 27 मार्च को विद्युत ट्रेनों को चलाने का प्रमाणपत्र दिया गया गया। ट्रॉयल के तौर पर मालगाड़ी भांडई से इटावा तक चलाई गई थी।
स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीना ने बताया दोनों ट्रेनों का अभी तक इटावा में ठहराव नहीं था। अब इटावा में रुककर भांडई के रास्ते जाएंगी। 15 अप्रैल से ठहराव होगा। यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।