फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कार्यकर्ता को उठाया, बसपाई आ धमके कोतवाली द्घद्घद्घद्घ

विज्ञापन
जसवंतनगर कोतवाली में बैठे बसपा नेता। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया और शंकराचार्य के विरुद्ध सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट डालने में जसवंतनगर पुलिस ने रविवार को बसपा कार्यकर्ता रवींद्र सिंह को उनके बिलासपुर गांव से उठा लिया। बसपा के कई नेता थाने पहुंच गए और विवाद करने लगे। बाद में बसपा कार्यकर्ता को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रवींद्र सिंह की आईडी से 21 अगस्त को विवादास्पद पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह उर्फ बबलू जाटव, शीलू दोहरे, बीपी सिंह, इमरान अहमद, विजय सिंह राना, नागेंद्र सिंह, विद्या प्रकाश, रूप सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए।
बसपा जिलाध्यक्ष सुुरजन सिंह ने थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी से इस गिरफ्तारी को लेकर कड़ा रोष जताया। एसएसपी जय प्रकाश सिंह से इस संबंध में थाना प्रभारी ने निर्देश लिए। इसके बाद हिरासत में लिए गए रवींद्र सिंह को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें