फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर ध्यान चंद कॉलेज सैफई की टीम ने जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कालेज सैफई की विजेता टीम। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। 66वीं सुब्रतो मुखर्जी राज्यस्तरीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई एवं गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 4-0 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन

एसडीएम सैफाई ज्योत्सना बंधु ने मैच का शुभारंभ किया। स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के शिक्षा प्रभारी युधिष्ठिर गंगवार, मीतू सिंह और खेल प्रभारी रामेश्वर सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर गोरखपुर मंडल की टीम रही, उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। खेल प्रभारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता की चैंपियन सैफई की फुटबॉल टीम दिल्ली में आयोजित होने वाले सुब्रतो मुखर्जी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेगी।
फुटबॉल प्रशिक्षक साकिब खान ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम को कड़ा अभ्यास कराया। हास्टल निदेशक राजीव कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में सिद्धार्थ कृष्णा, कमलेश कुमार यादव, नदीम अहमद, डॉक्टर मोहम्मद जियाउर्रहमान, रामेश्वर, मीतू सिंह, साकिब खान, रणधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें