इटावा। क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके 14 लोगों को मध्य प्रदेश उनके घरों के लिए भेज दिया गया है।
तहसीलदार भरथना गजराज सिंह बताया कि कोरोना वायरस को लेकर किये गए लॉकडाउन के चलते मध्यप्रदेश के रीवा जनपद के कई लोग जो बाहर दूसरे प्रांतों में प्राइवेट नौकरी या मजदूरी करते थे। वे पैदल ही घरों को जा रहे थे जिनको बकेवर से गुजरते समय प्रशासन ने रोक लिया था। इन्हें बकेवर में बनाए गए आइसोलेशन केंद्र में क्वारंटीन किया। बुधवार रात गृह मंत्रालय की ओर से उनको अपने घरों को भेजने के निर्देश पर एक बस से मध्यप्रदेश के रीवा जनपद भेजा गया है। तहसीलदार भरथना गजराज सिंह यादव, नगर पंचायत बकेवर ई ओ अजय कुमार, लेखपाल आशीष शर्मा की देखरेख में इनको बस से सोशल डिस्टेंस से बैठाकर भेज गया। बस में एक सबइंस्पेक्टर उनके साथ भेज गया है।