फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाना चाहते हैं बकेवर में फंसे नौ छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। लॉकडाउन के चलते जनता कॉलेज में पढ़ने वाले फतेहपुर व हरदोई जनपदों के नौ छात्रों ने नगर पंचायत ईओ से घर पहुंचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जनता कालेज बकेवर से बीएससी कृषि से करने वाले इन नौ छात्रों में सर्वेश कुमार, अंकित, अखिलेश सिंह, मंगल प्रसाद, धीरू पटेल, अवधेश कुमार फतेहपुर जनपद के रहने वाले हैं। शिवेंद्र, विकास कुमार, अवनीश कुमार हरदोई के हैं। ये लोग बकेवर में इटावा रोड पर कमरा किराये पर लिए हैं। छात्रों के पास खाने-पीने की सामग्री भी काफी दिन पहले ही समाप्त हो गयी थी। छात्रों ने नगर पंचायत के ईओ अजय कुमार को जानकारी दी थी, तो नगर पंचायत से उनको दोनों समय खाना भिजवाया जा रहा है। छात्रों के पास कोई पैसा भी नहीं है। इससे उन्हें समस्या आ रही है। अखिलेश कुमार ने बताया कि घर से कुछ पैसे मंगाए थे, जो खत्म हो गए हैं। लॉकडाउन के चलते प्रयोगात्मक परीक्षा निरस्त हो गई थी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी भरथना इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एडीएम कार्यालय से जिले से जाने वालों कि सूची बन रही है। उनमें ईओ बकेवर से इन छात्रों के नाम शामिल करा देने को कहा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें