इटावा। जिले में गुरुवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 15 लोग ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक 5668 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 5473 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। 103 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या 92 है।
सीडीओ डॉ. राजा गणपति आर ने बताया बृहस्पतिवार को पालीखुर्द नगला ताल खुर्द में 42 वर्षीय व्यक्ति, बिजपुरी खेड़ा में 27 वर्षीय युवक, सहसारपुर सैफई में 30 वर्षीय महिला, दुर्गापुरा में एक वर्षीय शिशु, फ्रेंड्स कालोनी में 70 वर्षीय वृद्ध, सैफई मेडिकल कालेज में 46 वर्षीय व्यक्ति, कुंडेश्वर में 62 वर्षीय वृद्ध एवं ताखा क्षेत्र में 25 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। (संवाद)