फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए बना कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उपजिलाधिकारी कार्यालय पर गुरुवार को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारियों की समीक्षा बैठक एसडीम नम्रता सिंह अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं, जिसके तहत कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए एक स्टोर बनाया गया है।
विज्ञापन

बैठक में जानकारी दी गई कि यह वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लगेगी। द्वितीय चरण में फ्रंटलाइन वर्कर व तीसरे चरण में आम नागरिकों को लगाई जाएगी। उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह ने इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने की बात कही है। इस दौरान तहसीलदार भरथना गजराज सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भरथना अनिल कुमार, खंड विकास अधिकारी भरथना राजेश कुमार, पालिकाकर्मी आदित्य प्रताप सिंहआदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें