इटावा। पुलिस ने मंगलवार देर रात गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15-15 हजार रुपये के दो इनामी को महेवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दोनों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व चाकू बरामद हुए हैं।
बकेवर थाना प्रभारी बकेवर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम महेवा चौराहे पर वाहनों चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम को गैगस्टर एक्ट में वांछित व 15-15 हजार रुपये के दो इनामी के बहेड़ा पुल के नीचे खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस बहेड़ा पुल के नीचे पहुंची और घेराबंदी कर टीम ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों का नाम गोलू उर्फ आशू बाथम पुत्र पंछीलाल बाथम निवासी ग्राम इकरी थाना लवेदी व दूसरे का नाम कल्लू कुरैशी पुत्र बल्लू उर्फ बली मौहम्मद कुरैशी निवासी इस्लाम नगर कस्बा बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया है। तलाशी के दौरान टीम को एक तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ। थानाप्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों गैंगस्टर के मामले में वांछित थे तथा दोनों पर 15 -15 हजार रुपये इनाम था। (संवाद)