फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ के बजाय प्रधान ही नियुक्त हों पंचायत के प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्राम प्रधान संगठन ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही को ज्ञापन दिया है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। नियमानुसार एडीओ पंचायत प्रशासन नियुक्त हो जाएंगे। प्रधानों को कहना है कि प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए या फिर प्रधानों को ही प्रशासनिक समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन का कहना है कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जनहित में प्रशासक नियुक्त न किया जाए। अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के स्थान पर नई व्यवस्था इस तरह की हो जिसमें या तो प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। उसमें मध्यप्रदेश का उदाहरण दिया गया है। जिस तरह मध्यप्रदेश में प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया गया है उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी प्रधानों का कार्यकाल बढ़ा दिया जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री रवीन्द्र दीक्षित, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र ऋषीश्वर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें